Breaking News

सीआईएसएफ में फिजूलखर्ची पर रोक, यूनिट दौरे पर अफसरों को नहीं मिलेंगे गिफ्ट-मोमेंटो

Bolta Sach News
|
Wasteful expenditure in CISF
बोलता सच,दिल्ली : सीआईएसएफ में यूनिट और बटालियन के दौरे पर जाने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को अब महंगे गिफ्ट, मोमेंटो और बुके नहीं दिए जाएंगे। फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए डीजी सीआईएसएफ की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अब किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को यूनिट दौरे के दौरान अपने ठहरने और खाने-पीने का खर्च स्वयं वहन करना होगा।

सीआईएसएफ मुख्यालय ने एडीजी (एपीएस/नॉर्थ एंड साउथ), सभी सेक्टरों के आईजी, जोनल हेडक्वार्टर के डीआईजी और सभी यूनिटों व बटालियनों के कमांडरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि निरीक्षण और दौरों के दौरान महंगे गिफ्ट, मोमेंटो और बुके पर अनावश्यक खर्च किया जाता है, जो फिजूलखर्ची की श्रेणी में आता है और इससे बल की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

नए दिशा-निर्देशों के तहत सीआईएसएफ की किसी भी यूनिट या प्रतिष्ठान में वरिष्ठ अधिकारियों के स्वागत के दौरान गिफ्ट और मोमेंटो देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा, यदि कोई अधिकारी दौरे के दौरान जीओ मैस में ठहरता है तो उसे नियमानुसार बिल का भुगतान करना होगा।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आमतौर पर देखा गया है कि कुछ अधिकारी जीओ मैस में ठहरने के बावजूद बिल का भुगतान नहीं करते और बाद में टीए/डीए का दावा कर लेते हैं। डीजी की सहमति से स्पष्ट किया गया है कि अब यूनिट दौरे पर जाने वाले सभी अधिकारी अपने रहने और भोजन का खर्च स्वयं वहन करेंगे।

साथ ही, स्वागत में बुके देने की परंपरा भी समाप्त कर दी गई है। पत्र में कहा गया है कि किसी यूनिट का दौरा करना अधिकारी की ड्यूटी का हिस्सा है, न कि ऐसा अवसर जिस पर अनावश्यक खर्च किया जाए।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “सीआईएसएफ में फिजूलखर्ची पर रोक, यूनिट दौरे पर अफसरों को नहीं मिलेंगे गिफ्ट-मोमेंटो”

Leave a Reply

error: