बोलता सच,लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार चुनावी रणनीति को पेशेवर ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की पहचान के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी स्वयं अखिलेश यादव कर रहे हैं।
➤ You May Also Like




































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































