Breaking News

देवरिया : 15 महीने बाद हत्याकांड का खुलासा,लार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Deoria Murder case after 15 months
बोलता सच,देवरिया : लार थाना क्षेत्र में लगभग 15 महीने पहले हुई एक युवक की रहस्यमयी हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करीब 15 माह पहले राहुल नामक युवक का शव ग्राम बरडीहा दलपत स्थित रघुबीर बाबा स्थान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उसके गले व शरीर पर गहरे चोटों के निशान थे। मामले में 27 जुलाई 2024 को लार थाने में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, साक्ष्य जुटाने और मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर सुराग इकट्ठे किए। इस बीच पुलिस की निगाह दो संदिग्ध व्यक्तियों पर आकर टिकी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम घारी स्थित अमित ईंट भट्ठा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश यादव उर्फ मिंकल (पुत्र चन्द्रशेखर यादव, निवासी बरडीहा दलपत टोला, थाना लार, देवरिया) और परमेश्वर उरांव (पुत्र बुधुवा उरांव, निवासी ग्राम खरटा, थाना कैरो, जिला लोहरदग्गा, झारखंड) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने राहुल की हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है। उनसे हत्या के कारण और घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान जुटाए गए पुख्ता साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का सफल अनावरण कर लिया है।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया : 15 महीने बाद हत्याकांड का खुलासा,लार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: