Breaking News

देवरिया में डीआईजी एस. चन्नप्पा की अपराध समीक्षा बैठक, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश

Bolta Sach News
|
DIG S. Channappa in Deoria
बोलता सच,देवरिया : पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने मंगलवार को पुलिस लाइंस देवरिया स्थित सभागार में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश दिए।
डीआईजी ने वांछित और इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों के गठन का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी और नकबजनी जैसे संगीन अपराधों पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान महिला अपराध और बच्चों से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। डीआईजी ने निर्देश दिया कि इन मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए विवेचना की गुणवत्ता में सुधार किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी पीड़ितों का विश्वास बनाए रखना है।
साइबर अपराध, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, गो-तस्करी, अवैध शराब, जुआ और सट्टे पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर सघन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि इन अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा निरोधात्मक कार्रवाई को और प्रभावी बनाने, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कदम उठाने तथा कुर्की की कार्रवाई को तेज और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। डीआईजी ने कहा कि संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए कानून के सभी प्रावधानों का सख्ती से उपयोग किया जाए।
लंबित विवेचनाओं और न्यायालय में विचाराधीन मामलों की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में समयबद्ध ढंग से चार्जशीट दाखिल की जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।
अंत में डीआईजी एस. चन्नप्पा ने अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और आम जनता को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पुलिस को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

इसको भी पढ़ें : देवरिया : डायट रामपुर कारखाना में फेयरवेल के दौरान भोजपुरी गानों पर नृत्य का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

5 thoughts on “देवरिया में डीआईजी एस. चन्नप्पा की अपराध समीक्षा बैठक, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश”

Leave a Reply

error: