Breaking News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजा, 2026 के G20 से बाहर करने का किया ऐलान

Bolta Sach News
|
US President Donald Trump

बोलता सच : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका पर हमलावर हो गए हैं। श्वेत किसानों (अफ्रीकानर समुदाय) के कथित उत्पीड़न को लेकर लगातार बयान दे रहे ट्रंप ने अब बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका को अगले साल मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया जाएगा

यह फैसला उस विवाद के बाद आया है, जिसमें ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित हालिया जी20 समिट का बहिष्कार किया था।


मियामी G20 से दक्षिण अफ्रीका को बाहर

बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अगले साल मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को भाग लेने नहीं देंगे। उनके अनुसार, इस साल की जी20 वैश्विक बैठक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने अमेरिकी प्रतिनिधि के साथ अनुचित व्यवहार किया था।

इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका द्वारा दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत प्रभाव से बंद कर दी जाएंगी


श्वेत किसानों के उत्पीड़न का आरोप

ट्रंप लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों को हिंसा के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। हालिया शिखर सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को शामिल न करने पर भी उन्होंने कड़ा ऐतराज़ जताया।

दक्षिण अफ्रीका सरकार ने ट्रंप के इन आरोपों को बार-बार निराधार बताया है।


अमेरिकी दूतावास प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार का आरोप

ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका ने जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने पर अपनी मेजबानी की जिम्मेदारी, अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ प्रतिनिधि को सौंपने से इनकार कर दिया था।
ट्रंप ने लिखा—
“मेरे निर्देश पर, दक्षिण अफ्रीका को 2026 जी20 का निमंत्रण नहीं मिलेगा, जिसका आयोजन मियामी में किया जाएगा।”


“सदस्यता के लायक नहीं” – ट्रंप

ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय समूह की सदस्यता के योग्य नहीं है। यही कारण है कि अमेरिका उसके लिए जारी सभी आर्थिक सहयोग तुरंत रोक रहा है


यह फैसला आने वाले महीनों में अमेरिका–दक्षिण अफ्रीका संबंधों पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है और वैश्विक कूटनीति में भी हलचल मचाने वाला साबित होगा।


इसको भी पढ़ें : देवरिया: साइबर क्राइम टीम ने दिलाई बड़ी राहत, मिनरल वाटर फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगे गए 30 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजा, 2026 के G20 से बाहर करने का किया ऐलान”

Leave a Reply

error: