Breaking News

देवरिया में सुलह की मिसाल, बिखरा परिवार हुआ एक

Bolta Sach News
|
देवरिया में सुलह

बोलता सच : देवरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया। जितेंद्र यादव और पूनम देवी के बीच का विवाद सुलझ गया है। दोनों ने दो बेटियों के भविष्य के लिए साथ रहने का फैसला किया है। जितेंद्र यादव करमेल बनरही, रुद्रपुर, देवरिया के निवासी हैं। उनकी शादी मेदनापुर, खुखुंदू की रहने वाली मुक्तिनाथ यादव की बेटी पूनम देवी से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। बेटियों के जन्म के बाद पति-पत्नी के बीच शक और मनमुटाव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे।

19 मई 2025 को जितेंद्र यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन किया। सचिव और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने दोनों पक्षों को बुलाया। उन्होंने दोनों को बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों और वैवाहिक जीवन के महत्व को समझाया।

जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह के मार्गदर्शन में यह मामला सुलझा। मध्यस्थ अरविंद कुमार पांडेय का भी इसमें सहयोग रहा। सचिव तिवारी ने कहा कि परिवार सबसे बड़ा धन है। माता-पिता सबसे अमूल्य धन हैं। दोनों पक्षों ने अपनी और बच्चों के भविष्य के लिए साथ रहने की सहमति दी। इसके बाद उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।


इसे भी पढ़े : देवरिया बस अड्डे पर शेड निर्माण शुरू, 2 महीने में होगा पूरा

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: