Breaking News

AAP में बड़ी बगावत, राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल; BSP में मायावती का एक्शन, दो दिग्गज बाहर

Bolta Sach News
|
Major rebellion in AAP
बोलता सच,लखनऊ : चिलचिलाती गर्मी के बीच दिल्ली की सियासत भी उबाल पर आ गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए उसके सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबर सामने आई है। इनमें प्रमुख नाम राघव चड्ढा का है, जिन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने और बीजेपी जॉइन करने का ऐलान किया।
सियासी विश्लेषकों के मुताबिक, AAP के अंदर लंबे समय से असंतोष पनप रहा था, लेकिन इतनी बड़ी बगावत की उम्मीद नहीं थी। इस घटनाक्रम ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है।

BSP में भी बड़ा एक्शन

इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) में भी बड़ा सियासी कदम उठाया गया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने 24 घंटे के भीतर दो बड़े नेताओं—जयप्रकाश सिंह और धर्मवीर अशोक—को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
जयप्रकाश सिंह पहले भी विवादों में रह चुके हैं और हाल ही में उनकी BSP में वापसी हुई थी। लेकिन अब उन्हें दोबारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर कर दिया गया है। उनके साथ धर्मवीर अशोक पर भी यही कार्रवाई की गई है।

पंजाब कनेक्शन आया सामने

सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के पीछे पंजाब से जुड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश सिंह ने हाल ही में पंजाब में एक ऐसे नेता से मुलाकात की थी, जो BSP विधायक नछत्तर सिंह के विरोध में रहा है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा चुका है।
इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान तक पहुंची, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

अनुशासनहीनता पर सख्ती

जानकारों का मानना है कि मायावती का यह फैसला पार्टी कैडर को साफ संदेश देने के लिए है कि अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं को हाल ही में अलग-अलग राज्यों के चुनावी प्रभार भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद दूसरे दलों के नेताओं के साथ मंच साझा करना और विवादित गतिविधियों में शामिल होना पार्टी लाइन के खिलाफ माना गया। आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों को देखते हुए BSP का यह कदम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े :  झांसी में ‘एआई दुल्हन’ ठगी गैंग का भंडाफोड़, 610 लोगों से 50 लाख की ठगी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply