Breaking News

बुलंदशहर में प्रसव के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा, नवजात की गर्दन धड़ से अलग; आशा व झोलाछाप डॉक्टर पर FIR

Bolta Sach News
|
heart during delivery in Bulandshahr
बोलता सच,बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती मोहल्ले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रसव के दौरान कथित लापरवाही के चलते एक नवजात की गर्दन उसके धड़ से अलग हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई बस्ती मोहल्ले में एक महिला का प्रसव कराया जा रहा था। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान मौजूद एक झोलाछाप महिला डॉक्टर और आशा वर्कर की गंभीर लापरवाही के कारण यह भयावह हादसा हुआ। बताया गया कि नवजात का शरीर बाहर आ गया, जबकि उसकी गर्दन महिला के गर्भाशय में ही रह गई।

घटना के बाद आरोप है कि महिला डॉक्टर और आशा वर्कर ने मृत नवजात के शरीर के हिस्से को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। इसी दौरान परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हो गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशा वर्कर और झोलाछाप महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और लापरवाही के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

इस घटना के बाद प्रसूता महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, झोलाछाप डॉक्टरों की मौजूदगी और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: