Breaking News

देवरिया : तरकुलवा में चाकूबाजी का आरोपी भेजा गया जेल , वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

Bolta Sach News
|
Deoria Stabbing incident in Tarkulwa
बोलता सच,देवरिया। तरकुलवा कस्बे में गुरुवार सुबह हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तरकुलवा पुलिस ने नामजद अभियुक्त अमरजीत गुप्ता पुत्र अनिरुद्ध गुप्ता, निवासी बालपुर श्रीनगर, थाना तरकुलवा को शुक्रवार को मैनपुर पुल के पास से दबोच लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
इस संबंध में थाना क्षेत्र के दूबे टोला निवासी रीना देवी पत्नी संतोष यादव ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, एक जनवरी को उनके पति संतोष यादव बालपुर चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केशरीपुर चौराहा के पास अमरजीत गुप्ता ने उनसे बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब संतोष यादव ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उनके पेट पर वार कर दिया।
चाकू लगने से संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चाकू की बरामदगी के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।
तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में उर्स आयोजन पर रोक, विधायक की आपत्ति के बाद प्रशासन ने नहीं दी अनुमति


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया : तरकुलवा में चाकूबाजी का आरोपी भेजा गया जेल , वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद”

Leave a Reply

error: