Breaking News

रेलवे स्टेशनों पर लावारिस शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्करी पर RPF की कार्रवाई तेज

Bolta Sach News
|
Unclaimed liquor at railway stations
बोलता सच,कुशीनगर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने विशेष चेकिंग अभियान के तहत कुशीनगर जिले के तीन अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से भारी मात्रा में लावारिस शराब बरामद की है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर हो रही अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।
पहली बरामदगी सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पूर्वी छोर से हुई, जहां एक सफेद बोरी में 44 कैन किंगफिशर बीयर (500-500 मिलीलीटर) मिलीं। कुल 22 लीटर बीयर की अनुमानित कीमत करीब 5,660 रुपये आंकी गई है।
दूसरी कार्रवाई कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर की गई, जहां प्लेटफॉर्म नंबर-2 के फुट ओवरब्रिज के नीचे दो बोरियों में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एक पीली बोरी से 89 बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की (180 मिलीलीटर) और सफेद बोरी से 62 बोतल आफ्टर डार्क व्हिस्की मिली। कुल 151 बोतलों की मात्रा 27.18 लीटर और कीमत करीब 21,490 रुपये बताई गई है।
तीसरी बरामदगी खड्डा रेलवे स्टेशन से हुई, जहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक हरी बोरी में 46 पाउच ऑफिसर चॉइस व्हिस्की (प्रत्येक 180 मिलीलीटर) पाए गए। इसकी कुल मात्रा 8.28 लीटर और अनुमानित कीमत 5,980 रुपये है।
तीनों मामलों में शराब लावारिस हालत में मिली। RPF ने सभी बरामद शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े : दुधवा में बेकाबू हाथी का हमला, कर्मचारी की दर्दनाक मौत


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “रेलवे स्टेशनों पर लावारिस शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्करी पर RPF की कार्रवाई तेज”

Leave a Reply