Breaking News

देवरिया : भरोसे की कीमत: बहन के खाते से 4 लाख निकाल प्रेमिका पर उड़ाए रुपये

Bolta Sach News
|
Deoria The price of trust
बोलता सच,रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना क्षेत्र से रिश्तों में भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के बैंक खाते से उसके ही सगे भाई ने चुपके से करीब 4 लाख रुपये निकाल लिए और उन्हें अपनी प्रेमिका पर खर्च कर दिया।
महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में काम करता है और परिवार के खर्च व बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे भेजता रहता है। घर की जरूरतों को देखते हुए उसने अपने बैंक खाते की यूपीआई सुविधा भाई को दे दी थी, ताकि जरूरत पड़ने पर वह मदद कर सके। लेकिन यही भरोसा उसके लिए भारी पड़ गया।
कुछ दिन पहले जब महिला पैसे निकालने बैंक पहुंची तो खाते में रकम कम मिली। शक होने पर उसने भाई से पूछताछ की। शुरुआत में भाई ने बात टाल दी, लेकिन सख्ती करने पर सच्चाई सामने आ गई—उसने ही पैसे निकालकर खर्च कर दिए थे।
घटना के बाद महिला ने तुरंत बैंक जाकर खाते को होल्ड करवा दिया। हालांकि, परिवार की इज्जत और रिश्तों को देखते हुए उसने पुलिस में शिकायत नहीं की है। महिला का कहना है कि यह रकम उसने बच्चों के भविष्य के लिए जोड़ी थी, लेकिन अब वह आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से आहत है।

इसे भी पढ़े : अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा भंडाफोड़, 500 पेटी जब्त


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

3 thoughts on “देवरिया : भरोसे की कीमत: बहन के खाते से 4 लाख निकाल प्रेमिका पर उड़ाए रुपये”

Leave a Reply