Breaking News

देवरिया में नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष के 5 पर FIR दर्ज

Bolta Sach News
|
Newlywed in Deoria
बोलता सच देवरिया। देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका सुमन देवी का विवाह दिसंबर 2024 में बंगरूवा गांव निवासी जनार्दन कुशवाहा के पुत्र से हुआ था।
मृतका के बड़े भाई मृत्युंजय कुशवाहा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। सुमन फोन पर अपने परिवार को इसकी जानकारी देती रहती थी।
19 जुलाई 2025 को परिजनों को फोन पर सूचना मिली। अगले दिन जब मृत्युंजय अपने भाई के साथ बहन के ससुराल पहुंचे, तो पड़ोसियों ने बताया कि उनकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस ने मामले में मृतका की सास उर्मिला देवी, ससुर जनार्दन कुशवाहा, जेठानी विभा देवी, जेठ हरेंद्र कुशवाहा और चचेरी जेठानी मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े : सीतापुर-श्रावस्ती में प्रशिक्षण पाएंगे देवरिया के 675 प्रशिक्षु सिपाही

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: