Breaking News

मदरसा जामिया इस्लामिया कादरिया में नई प्रबंध समिति का गठन: रोशन जमीर निर्विरोध प्रबंधक, गुड्डू अंसारी अध्यक्ष बने

Bolta Sach News
|
मदरसा जामिया इस्लामिया

बोलता सच : भटनी स्थित मदरसा मकतब जामिया इस्लामिया कादरिया दारुल उलुम में नई प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आशुतोष पाण्डेय की देखरेख में यह चुनाव निर्विरोध रूप से हुआ।

कुल 12 पंजीकृत सदस्यों में से 9 सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। नई समिति में रोशन जमीर को प्रबंधक और गुड्डू अंसारी को अध्यक्ष चुना गया। आफताब अहमद उपाध्यक्ष, शमशुद्दीन उपप्रबंधक और अब्दुल मंसूरी कोषाध्यक्ष बने। मुनीर अंसारी, मुर्तुज़ा अंसारी, रियाज अहमद और दाऊद अली को सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित समिति को बधाई देने वालों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, क्षेत्रीय महामंत्री अफरोज आलम, नगर अध्यक्ष एजाज अहमद प्रमुख थे। बहादुर यादव पीजी कॉलेज भटनी के प्रबंधक, भाजपा नेता गिरजेश सिंह और कैप्टन जयराम यादव भी मौजूद रहे। नगर पालिका देवरिया के सभासद तस्लीम मलिक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नई समिति को शुभकामनाएं दीं।


इसे भी पढ़ें : बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन: डीएम-एसपी ने किया तटबंधों का निरीक्षण

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: