Breaking News

नहाने गए चार छात्रों में से दो की तालाब में डूबकर मौत

Bolta Sach News
|
four went to bathe
बोलता सच कुशीनगर : कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के चकचिन्तामणि गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय अंकुश यादव पुत्र हरेंद्र यादव निवासी चकचिन्तामानी और 14 वर्षीय अभय यादव पुत्र विनोद यादव निवासी कुरमौल थाना कोतवाली पडरौना के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर लगभग 3 बजे चार युवक गांव के बगल में स्थित बड़े तालाब में नहाने गए थे। इनमें से दो लड़के डूबने लगे, जबकि अन्य दो भागकर गांव चले गए। डूबने की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।
सूचना पाकर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हुए और डूबे हुए बच्चों की तलाश शुरू की। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। शव देखकर लड़के की मां बार-बार बेहोश हो रही थीं। जानकारी के अनुसार, अभय यादव अपने रिश्तेदारी में चकचिन्तामानी आया था। उसकी मौत की खबर से कुरमौल में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़े : बेटे से छिनी मां की ममता: कुशीनगर में सांप के डसने से महिला की मौत

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: