Breaking News

बघौचघाट: यूनियन बैंक एटीएम पर व्यवसायी से ₹5,000 की धोखाधड़ी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Bolta Sach News
|
Baghauchghat At Union Bank ATM

बोलता सच,देवरिया : बघौचघाट थाना क्षेत्र के कस्बे में एक व्यवसायी के साथ यूनियन बैंक एटीएम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी व्यवसायी रमन श्रीवास्तव जब अपने खाते में ₹40,000 जमा करने पहुंचे, तो एटीएम पर एक युवक ने उनके ₹5,000 निकालकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, व्यवसायी बैंक पहुंचे थे जहाँ अकाउंटेंट ने उन्हें एटीएम से राशि जमा करने की सलाह दी। बैंक गार्ड की सहायता से उन्होंने ₹35,000 सफलतापूर्वक जमा कर दिए। हालांकि, ₹5,000 के पुराने और फटे नोट एटीएम ने वापस कर दिए। कैश काउंटर से नोट बदलवाने के बाद व्यवसायी पुनः एटीएम पर पहुंचे, लेकिन जानकारी के अभाव में वे राशि जमा नहीं कर सके। उन्हें लगा कि पैसा जमा हो गया है और वे घर लौट आए।

कुछ समय बाद जब जमा की पुष्टि का कोई संदेश नहीं मिला तो उन्होंने बैंक मैनेजर से इसकी शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि एटीएम में छेड़छाड़ कर एक युवक ने ₹5,000 निकाल लिए और मौके से फरार हो गया। व्यवसायी रमन श्रीवास्तव का कहना है कि वे आरोपी युवक की तलाश कर रहे हैं। यदि राशि वापस नहीं मिलती है, तो वे पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।


इसको भी पढ़ें : देवरिया : लेखपाल आशीष कुमार की स्मृति में बनेगा ‘लेखपाल आशीष भवन’, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने की घोषणा”


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “बघौचघाट: यूनियन बैंक एटीएम पर व्यवसायी से ₹5,000 की धोखाधड़ी, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी”

Leave a Reply

error: