Breaking News

दो नामों पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा, युवक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Bolta Sach News
|
Getting passports in two names

बोलता सच,गोरखपुर/गोला: अलग-अलग नामों से दो पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के मामले में गोला पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की पहचान बेलाही बिरती, भूपगढ़ निवासी मन्नू लाल यादव उर्फ मन्नू प्रसाद के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे नाम बदलकर दो पासपोर्ट हासिल किए और उनका उपयोग कर लंबे समय तक विदेश में रहा।

सीओ गोला दरवेश कुमार द्वारा की गई जांच में मामला सामने आने के बाद धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया कि आरोपी ने वर्ष 2018 में मन्नू लाल यादव नाम से पासपोर्ट संख्या S 8030116 बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2023 में उसने नाम बदलकर मन्नू प्रसाद कर लिया और पासपोर्ट संख्या W 8779601 जारी करा लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पासपोर्ट में पिता के नाम में मामूली बदलाव किया गया था, जबकि दोनों दस्तावेज एक ही व्यक्ति द्वारा बनवाए गए थे। भौतिक सत्यापन में स्पष्ट हुआ कि दोनों पासपोर्ट धारक वास्तव में एक ही व्यक्ति है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने इन्हीं पासपोर्टों का उपयोग कर विदेश यात्रा की और कई दिनों तक विदेश में रहा। जांच अधिकारी ने आरोपी को सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग और धोखाधड़ी का प्रथम दृष्टया दोषी पाया है।

सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दस्तावेजों की पुष्टि के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार किया जा रहा है।


इसको भी पढ़ें : कुशीनगर : लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: पिता–पुत्र की मौत, बेटी ICU में जीवन के लिए संघर्षरत


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply