Breaking News

यूपी ATS का बड़ा खुलासा—सोशल मीडिया से एक्स-मुस्लिम युवाओं को धमकाने वाला नेटवर्क बेनकाब, विदेशी कनेक्शन की जांच तेज

Bolta Sach News
|
Big disclosure of UP ATS
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने एक ऐसे संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए इस्लाम छोड़ चुके युवाओं (एक्स-मुस्लिम) को पहचानकर उन्हें धमकाने और टारगेट करने में सक्रिय था। इस मामले में नोएडा से मेरठ निवासी तुषार उर्फ हिज्बुल्लाह और उसके साथी समीर खान को गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में सक्रिय था। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे युवाओं की पहचान करते थे, जिन्होंने इस्लाम छोड़ दिया था या खुद को एक्स-मुस्लिम के रूप में प्रस्तुत किया था। इसके बाद उन्हें धमकाने और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की जाती थी।

सोशल मीडिया से होती थी टारगेटिंग

एटीएस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की निगरानी करते थे और फिर चयनित लोगों से संपर्क कर उन्हें डराने-धमकाने का काम करते थे। जांच के दौरान कुछ ऑडियो क्लिप्स भी सामने आई हैं, जिनमें धमकी भरी बातचीत के सबूत मिले हैं।

विदेशी कनेक्शन की जांच

जांच एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और कथित तौर पर आईएसआई से जुड़े हो सकते हैं। एजेंसियों का मानना है कि विदेशी हैंडलर्स के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को चिह्नित कर उन्हें प्रभावित करने और कट्टरपंथ की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

20 से ज्यादा युवाओं के जुड़े होने की आशंका

एटीएस का अनुमान है कि इस नेटवर्क से उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के 20 से अधिक युवा जुड़े हो सकते हैं। ये लोग कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे और ऑनलाइन माध्यम से निर्देश प्राप्त कर रहे थे। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ मामलों में इन्हें नकद भुगतान किया जाता था।

अन्य कड़ियों की जांच जारी

इस मामले में देहरादून से गिरफ्तार विक्रांत कश्यप के साथ भी आरोपियों के संपर्क की पुष्टि हुई है। एटीएस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके पीछे की पूरी साजिश, फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा किया जा सके।
एजेंसियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े :  शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply