Breaking News

रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन, SGPGI में ली अंतिम सांस

Bolta Sach News
|
Rita Bahuguna Joshi's husband
बोलता सच,लखनऊ : पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित SGPGI में सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी खुद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की।

परिजनों के अनुसार, पीसी जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और SGPGI में उनका इलाज जारी था। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे और उन्होंने तकनीकी तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1976 में उनका विवाह रीता बहुगुणा जोशी से हुआ था। वे अपने सरल स्वभाव, अनुशासन और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।

परिवार के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम प्रयागराज ले जाया जाएगा, जहां मंगलवार को पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को संबल देने की कामना की।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: