Breaking News

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर सक्रिय हुए समर्थक, सांसद हनुमान बेनीवाल से बेटे ने की मुलाकात

Bolta Sach News
|
Naresh Meena's release

बोलता सच,जयपुर : थप्पड़ कांड से चर्चा में आए भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा इन दिनों टोंक जेल में बंद हैं। उनकी जमानत रद्द होने के बाद अब समर्थक उनकी रिहाई के लिए सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध मीणा समेत कई समर्थकों ने सांसद हनुमान बेनीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।

सांसद बेनीवाल से हुई लंबी बातचीत

नरेश मीणा के समर्थक राकेश बैंसला के मुताबिक, हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को नरेश के बेटे अनिरुद्ध से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद अनिरुद्ध, अबरार मलारना और अन्य समर्थक जालूपुरा स्थित सांसद के आवास पहुंचे। बैठक के दौरान बेनीवाल ने अनिरुद्ध से नरेश का हालचाल जाना और मामले से जुड़ी जानकारी ली। बताया गया कि सांसद ने नरेश मीणा के साथ खड़े रहने की बात भी कही। मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

6 अगस्त को किया था सरेंडर

टोंक एसटी-एससी कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद नरेश मीणा को 6 अगस्त को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ नगरफोर्ट पुलिस थाने पहुंचे और सरेंडर किया।

बाद में अदालत ने उन्हें 19 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरेश की ओर से जमानत याचिका भी दाखिल की गई थी, लेकिन 10 अगस्त को हुई सुनवाई में अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। अब समर्थकों की सक्रियता और हनुमान बेनीवाल से हुई मुलाकात के बाद नरेश मीणा की रिहाई को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है।


इसे भी पढ़े : अखिलेश यादव से युवती बोली- ‘मेरी कान की बाली ले लो, सरकार बना लो’, सपा प्रमुख ने दिया ये जवाब


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: