Breaking News

पथरदेवा में मतदाता जागरूकता बैठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नए मतदाताओं को जोड़ने का दिया निर्देश

Bolta Sach News
|
Voter awareness meeting in Pathardewa
बोलता सच,देवरिया/बघौचघाट। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पकहां एवं बघौचघाट स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसरों में मंगलवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में बीएलओ, बीएलए-2, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार हर पात्र नागरिक की भागीदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल कराया जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्र स्तर पर अभियान चलाकर ऐसे सभी युवाओं को चिन्हित किया जाए, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। मंत्री ने कहा कि नए मतदाताओं की संख्या बढ़ने से लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी पदाधिकारियों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति वोट के अधिकार से वंचित न रह जाए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक में पथरदेवा चेयरमैन कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह, मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह कुंवर राय, जुगुल किशोर तिवारी, हेमंत पाठक, गोपाल राय, सभासद अजय सिंह, रामबालक सिंह, मु. असरफ, अनिल प्रसाद, विनोद गुप्ता, महिवाल जायसवाल, भीम यादव, रमेश शाह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसको भी पढ़ें : बघौचघाट : सूखे पत्ते जलाने से भड़की आग, 10 कट्ठा खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: