Breaking News

लखनऊ में सास की हत्या का खुलासा, बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश

Bolta Sach News
|
Murder of mother-in-law in Lucknow
बोलता सच,लखनऊ : लखनऊ के निशातगंज इलाके में 69 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाली कोई और नहीं, बल्कि मृतका की बहू निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है, जो अपने बेटे, बहू और पोते-पोतियों के साथ घर में रहती थीं। उनके घर के ऊपरी मंजिल पर कई किराएदार रहते थे, जिनमें आरोपी प्रेमी राजन शर्मा भी शामिल था।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि बहू रंजना और किराएदार राजन शर्मा के बीच अवैध संबंध थे। निर्मला देवी ने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था और इसको लेकर बहू को फटकार भी लगाई थी। यही बात रंजना को नागवार गुजर रही थी। आखिरकार, दोनों ने मिलकर तीन दिन पहले हत्या की साजिश रची और मौका पाकर निर्मला देवी की हत्या कर दी।

लूटपाट का रूप देने की कोशिश

घटना को लूटपाट जैसा दिखाने के लिए आरोपियों ने घर का सामान बिखेर दिया और जेवर व नकदी गायब कर दी।

पोते ने खोला राज

घटना वाले दिन जब पोता घर लौटा, तो उसने अपनी दादी को हाथ-पैर बंधे और बेहोश हालत में पाया। शोर मचाने पर पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का लग रहा था।

सीसीटीवी और डॉग स्क्वॉड से हुआ खुलासा

पुलिस जांच के दौरान घर के सीसीटीवी फुटेज में दोपहर 2 से 4 बजे के बीच का रिकॉर्ड गायब मिला, जिससे शक गहरा गया। आसपास के कैमरों में भी कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता-जाता नहीं दिखा। डॉग स्क्वॉड भी बार-बार रंजना और राजन के पास पहुंच रहा था। पूछताछ में दोनों के बयान विरोधाभासी पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।

साड़ी से की गला घोंटकर हत्या

आरोपियों ने पहले निर्मला देवी के हाथ-पैर बांधे और फिर साड़ी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और बाद में चालू कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े : अभ्युदय योजना से उड़ान भर रहीं यूपी की बेटियां, सिविल सेवा में रच रहीं सफलता की नई कहानी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: