बोलता सच,देवरिया : जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के मालवीय रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के एक सेवानिवृत्त खाताधारक के खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 6 लाख 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराकर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































