Breaking News

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम को कोर्ट में जमा करना होगा पासपोर्ट, अगली सुनवाई 10 नवंबर को

Bolta Sach News
|
Abdullah in the two passport case
बोलता सच ,रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को अपना पासपोर्ट अदालत में जमा करना होगा। कोर्ट ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह मामला दो पासपोर्ट जारी होने से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई लंबे समय से चल रही है।
अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर कहा गया कि अब्दुल्ला आजम का एक पासपोर्ट पहले से ही इम्पाउंड है। इसलिए उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
इस पर अब्दुल्ला आजम की ओर से अधिवक्ता ने बार-बार आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अब आगे आपत्ति दाखिल करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। कोर्ट ने आदेश दिया कि पासपोर्ट कोर्ट में जमा किया जाए।
मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को तय की गई है

इस खबर को भी पढ़ें : देवरिया में सड़क हादसा: डाकघर कर्मी की बोलेरो से टक्कर के बाद मौत, परिवार में मचा कोहराम

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: