Breaking News

कल शहर में होगी उच्चस्तरीय बैठक, नगर विकास, ऊर्जा और कृषि मंत्री रहेंगे शामिल

Bolta Sach News
|
कल शहर में होगी

पथरदेवा (देवरिया/कुशीनगर): प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा कल विधानसभा पथरदेवा के पथरदेवा स्थित शिव मंदिर में नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा दोपहर 2:00 बजे फाजिलनगर के रास्ते पथरदेवा में प्रवेश करेंगे। उनका स्वागत बघौचघाट पशु अस्पताल के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर किया जाएगा। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने दी।

इसके बाद 3:30 बजे, मंत्री शिव मंदिर परिसर में नगर पंचायत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • भेलीपट्टी, फरेंदहा, मछैला, सिधावे स्कूल का कायाकल्प

  • सीधावे वार्ड-1 के छठ घाट का सुंदरीकरण

  • वार्ड-8 में कान्हा गौशाला का शिलान्यास

  • बंधन योजना के अंतर्गत मछैला शिव मंदिर का सुंदरीकरण

इस आयोजन की जानकारी पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह ने दी। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।


ये भी पढ़े : सांसद शशांक मणि पहुंचे देवरिया बस अड्डा, सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: