Breaking News

देवरिया : सुरौली पुलिस ने छह घंटे में परिजनों से मिलाया बिछड़ा मासूम, परिवार ने जताया आभार

Bolta Sach News
|
Deoria Surauli police arrested the accused in six hours.
बोलता सच,देवरिया : सुरौली थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक पांच वर्षीय बिछड़े मासूम को महज छह घंटे के भीतर उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया। पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली और परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
घटना शुक्रवार सुबह की है, जब डायल 112 पर सूचना मिली कि एक छोटा बच्चा सड़क पर अकेला भटक रहा है और अपने परिवार से बिछड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। सूचना देने वाले मुकेश यादव ने बताया कि बच्चा लक्ष्मीपुर क्षेत्र में अकेला घूम रहा था और काफी परेशान नजर आ रहा था।
सूचना मिलते ही सुरौली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे से बातचीत कर उसकी पहचान और परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अभिनव तथा अपने पिता का नाम राहुल गौतम बताया। उसने यह भी बताया कि वह रघवापुर, कसया रोड, कोतवाली क्षेत्र का निवासी है और मलकौली स्थित रिश्तेदारों के यहां आया था, जहां से वह बिछड़ गया।
बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने परिवार से संपर्क स्थापित कर लिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि वे मलकौली में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। इसी दौरान बच्चा अचानक कहीं निकल गया और काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजन भावुक हो गए और सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक परिवार को बड़ी चिंता और संभावित अनहोनी से राहत मिल सकी।

इसे भी पढ़े :  देवरिया : अवतार नशा मुक्ति केंद्र में दो मौतों का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन पहुंच चुके जेल


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: