Breaking News

देवरिया में पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया, परेड और खेल प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

Bolta Sach News
|
77th establishment of PRD in Deoria
बोलता सच,देवरिया : देवरिया में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का 77वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को आईटीआई ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, देवरिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी थे। कार्यक्रम की शुरुआत पीआरडी जवानों द्वारा मुख्य अतिथि को परेड सलामी देकर की गई।
समारोह में तीन पुरुष तथा एक महिला टोली ने परेड में हिस्सा लिया और अनुशासन, सामंजस्य एवं दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टोली को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि गिरीश चंद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रांतीय रक्षक दल जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस प्रशासन की सहायता करने और विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने पीआरडी जवानों की निष्ठा और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका सशक्त सहयोग जिले की सुरक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम के दौरान जवानों के लिए वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें बहादुर जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। परेड में शामिल सभी जवानों को टी-शर्ट देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
इस मौके पर आईटीआई देवरिया के प्रधानाचार्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल आनंद, नीरज कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, अर्जुन सिंह, आशीष सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विभागीय अधिकारियों ने किया।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में 53.55 लाख की साइबर ठगी का खुलासा: दिल्ली क्राइम ब्रांच की दबिश, दो आरोपी फरार, मकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: