Breaking News

तरकुलवा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए चोर

Bolta Sach News
|
In Tarkulwa police station area
बोलता सच  : देवरिया–कसया मार्ग पर स्थित गंगाधर बाबा स्थान के पास शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और 40 हजार रुपये नकद व लगभग तीन लाख रुपये के कीमती जेवरात चुरा ले गए। यह घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड निवासी सत्येंद्र कुशवाहा के घर की है, जो डीजे संचालन का कार्य करते हैं। परिवार शनिवार रात खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहा था। चोरों ने इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तब चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply