Breaking News

गोरखपुर के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा

Bolta Sach News
|
Delivery in a private hospital in Gorakhpur
बोलता सच,गोरखपुर : गोरखपुर के कौड़ीराम स्थित रिया अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। बांसगांव थाना क्षेत्र के मड़ई गांव निवासी कमलेश की 32 वर्षीय पत्नी सोनी की अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
परिजनों के अनुसार, सोमवार को सोनी को प्रसव के लिए रिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। जब महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई, तब डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में गोरखपुर रेफर कर दिया।
परिजनों का कहना है कि गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही सोनी की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे नवजात शिशु समेत चार बच्चों को छोड़ गई है। मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजन शव को लेकर रिया अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची गगहा पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गगहा पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसको भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की डेडलाइन एक हफ्ते बढ़ी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: