Breaking News

बाराबंकी: शादी के दिन प्रेमी की पिटाई, युवक ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने कुछ दावों से किया इनकार

Bolta Sach News
|
Barabanki Lover's wedding day
बोलता सच,बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के दिन प्रेमिका को भगाने पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां युवक को पकड़कर बंधक बना लिया गया और लाठी-डंडों से पीटा गया।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को युवती की शादी तय थी। इसी दौरान वाजिदपुर निवासी शिवा रावत रात में अपनी प्रेमिका को भगाने के इरादे से उसके घर पहुंच गया। वह युवती को साथ ले जाने की कोशिश कर ही रहा था कि लड़की के भाई ने उसे देख लिया। इसके बाद परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया।

पीड़ित युवक का आरोप है कि परिजनों ने उसके कपड़े उतरवाकर बेरहमी से मारपीट की। उसने यह भी दावा किया कि पानी मांगने पर उसे अपमानित किया गया और माफी मांगने के लिए पैरों में गिराकर नाक रगड़वाई गई।

हालांकि, पुलिस ने कुछ आरोपों से इनकार किया है। जहांगीराबाद थाने के इंस्पेक्टर दुर्गाप्रसाद शुक्ल के मुताबिक, शादी के दौरान लड़की को भगाने के प्रयास पर मारपीट की घटना हुई है, लेकिन युवक द्वारा लगाए गए कुछ गंभीर आरोप जांच में सही नहीं पाए गए हैं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply