बोलता सच,देवरिया : जिले में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तहसीलवार कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 18 से 24 अगस्त के बीच अलग-अलग तहसील परिसरों में लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर और दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन किया जाएगा।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि शिविरों में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
किस दिन कहां लगेगा शिविर?
- 18 अगस्त: तहसील भाटपाररानी परिसर
- 19 अगस्त: तहसील बरहज परिसर
- 21 अगस्त: तहसील सलेमपुर परिसर
- 24 अगस्त: तहसील रुद्रपुर परिसर
सभी शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
ये दस्तावेज लाना जरूरी
विभाग के अनुसार, चिन्हांकन के लिए दिव्यांगजनों को अपने साथ दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। पात्र लाभार्थियों का मौके पर चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान
शिविरों में अधिकारियों की मौजूदगी में दिव्यांगजनों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण भी किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
इसे भी पढ़े : गोरखपुर: बाबा धाम गए युवक की तालाब में मिली लाश, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































