Breaking News

एटा-गाजियाबाद रोडवेज बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत; यात्री और सिपाही गंभीर घायल

Bolta Sach News
|
Etah-Ghaziabad Roadways Bus

बोलता सच,अलीगढ़ : एटा से गाजियाबाद जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस में गुरुवार को अचानक गोली चलने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई, जबकि एक यात्री और एक पुलिस सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का अलीगढ़ के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड विनोद यादव, पुत्र श्यौदान सिंह, निवासी ग्राम डामरी, थाना सिढ़पुरा (जनपद कासगंज), अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ एटा से गाजियाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे।

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान बंदूक बस के फर्श पर रखी हुई थी। रास्ते में किसी धक्के के कारण बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो विनोद यादव के सीने में जा लगी। घटना के बाद चालक बस को गभाना थाना क्षेत्र की पैराई पुलिस चौकी ले गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चौकी से एक सिपाही बस में चढ़ा। इसी दौरान उसी बंदूक से दो और गोलियां चल गईं। इनमें से एक गोली बस में सवार यात्री बृजेश सिंह, पुत्र जगवीर सिंह, निवासी एटा, जबकि दूसरी गोली पैराई चौकी पर तैनात सिपाही रवेंद्र सिंह को लग गई।

तीनों घायलों को तत्काल अलीगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिक्योरिटी गार्ड विनोद यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल यात्री बृजेश सिंह और सिपाही रवेंद्र सिंह का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बंदूक से लगातार गोलियां किन परिस्थितियों में चलीं।


इसे भी पढ़े : लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की छात्रों को सलाह, बोलीं- आत्मनिर्भर बनने के बाद ही करें शादी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: