Breaking News

देवरिया: विदाई से ठीक पहले दुल्हन फरार, हड़कंप; दूल्हा पक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार

Bolta Sach News
|
Deoria Bride absconds just before her farewell

बोलता सच,देवरिया : देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र में शादी समारोह के बीच एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई से ठीक पहले दुल्हन अचानक फरार हो गई। इस घटना से दूल्हा पक्ष ही नहीं, बल्कि दुल्हन पक्ष में भी अफरा-तफरी मच गई। मामला 25 नवंबर का है।

शादी धूमधाम से हुई, लेकिन…

मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरहसबह, पोस्ट छपौली के रहने वाले आकाश भारती पुत्र रामराज प्रसाद की बारात 25 नवंबर को मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी। दुल्हन पक्ष ने बारातियों का गरिमापूर्ण तरीके से स्वागत किया और रात भर शादी की रस्में पूरी हुईं।

विदाई के वक्त दुल्हन गायब

अगले दिन सुबह जब दुल्हन की विदाई की तैयारी हो रही थी, तभी परिवार वालों को पता चला कि दुल्हन अपने कमरे से गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर दूल्हा पक्ष को शक हुआ और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दूल्हा पक्ष पहुंचा थाने

दूल्हा आकाश भारती और उसके परिवार के लोग सीधा मईल थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। दूल्हा पक्ष का कहना है कि शादी पूरी हो चुकी थी और सभी रस्में संपन्न होने के बाद विदाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन घर छोड़कर चली गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

मईल थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि दूल्हा पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिली है। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता से जांच की जा रही है।


इसको भी पढ़ें : देवरिया में घरेलू विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत, मायकेवालों ने पति व ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

4 thoughts on “देवरिया: विदाई से ठीक पहले दुल्हन फरार, हड़कंप; दूल्हा पक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार”

Leave a Reply

error: