Breaking News

खालिद सगे भाइयों संग चला रहा था मिलावटी पनीर का कारोबार, तीन गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
मिलावटी खाद्य सामग्री
(बोलता सच) गोरखपुर : मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान के तहत खाद्य एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिद और उसके दो सगे भाइयों को मिलावटी पनीर बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने सोमवार को मोहम्मद खालिद के साथ ही पांच अन्य लोगों के खिलाफ मिलावटी पनीर बेचने के आरोप में केस दर्ज कराया था। खालिद हरियाणा के दो भाइयों के साथ ही अन्य लोगों को शामिल कर मिलावटी पनीर का धंधा चला रहा था। बीते 20 मई को उसके पनीर निर्माण स्थल पर छापा मारा गया था

इलाके में मिलावटी पनीर बेचने के तीन आरोपियों को पिपराइच पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पिपराइच के बरईपुर निवासी मोहम्मद खालिद, हरियाणा के नूह जिले के पुनहाना थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी दो सगे भाइयों मोहम्मद वहीद और शकील के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, खालिद हरियाणा के दोनों भाइयों के साथ मिलकर मिलावटी पनीर का धंधा कर रहा था। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भिजवा दिया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने सोमवार को मोहम्मद खालिद के साथ ही पांच अन्य लोगों के खिलाफ मिलावटी पनीर बेचने के आरोप में केस दर्ज कराया था। खालिद हरियाणा के दो भाइयों के साथ ही अन्य लोगों को शामिल कर मिलावटी पनीर का धंधा चला रहा था। बीते 20 मई को उसके पनीर निर्माण स्थल पर छापा मारा गया था।  इस दौरान मिल्क पाउडर, पाउडर निर्मित दूध, सैकरीन, रीठा, ग्लूकोज, डिटर्जेंट, ह्वाइटनर, पाम ऑयल, गुलाब जल, सोयाबीन समेत अन्य सामान मिले थे। जांच में पता चला कि एक दिन में 32 से 35 क्विंटल पनीर बनाया जा रहा था। सभी सामग्री सील कर परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।  बाकी बरामद सामान को दुकान के पास ही नष्ट कर दिया गया। शेष सामग्री को दुकान के एक कमरे में रखकर उसे सील कर दिया गया। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावटी पनीर बेचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। अन्य की तलाश चल रही है।

इसे भी पढ़ें-
गर्मी से परेशान यूपीवासियों को मिलेगी राहत, आज हो सकती है बूंदाबांदी

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply