Breaking News

देवरिया : बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर दंपती से 20 हजार रुपये लूटे

Bolta Sach News
|
Deoria: Story of fake robbery
बोलता सच,देवरिया : तरकुलवा थाना क्षेत्र के देवरिया–कसया मार्ग स्थित कोंहवलिया मोड़ के पास शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपती से मारपीट कर नकदी और दस्तावेज लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के रामकोला कस्बा निवासी डॉ. अरविंद शर्मा और उनकी पत्नी मीरा शर्मा अपने कस्बे में नर्सिंग होम संचालित करते हैं। किसी प्रशासनिक कारण से उनका नर्सिंग होम कुछ माह पूर्व सील कर दिया गया था। इसी मामले को लेकर वे शनिवार को कार से इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे थे।
जैसे ही उनकी कार कोंहवलिया मोड़ के पास पहुंची, बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी के साथ हाथापाई की और जबरदस्ती पर्स छीन लिया। पीड़ित दंपती के अनुसार, पर्स में 20 हजार रुपये नकद और अस्पताल से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। वहीं देर शाम सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डॉक्टर दंपती से पूछताछ की।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: