Breaking News

देवरिया में ड्यूटी से गायब 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, एसपी ने दिए वेतन कटौती के आदेश

Bolta Sach News
|
missing from duty in deoria
बोलता सच देवरिया : देवरिया में पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने रामपुर कारखाना थाने का औचक निरीक्षण किया, जहां लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कुल 10 पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इनमें 3 उप-निरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी, 3 पुरुष आरक्षी और 3 महिला आरक्षी शामिल हैं।
थाना प्रभारी गोरखनाथ सरोज ने सभी अनुपस्थित कर्मियों से जवाब-तलब किया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद एसपी विक्रान्त वीर ने गैरहाजिर कर्मियों के वेतन में कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कार्य नहीं तो वेतन नहीं” के सिद्धांत पर सख्ती से अमल किया जाएगा।
एसपी ने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे में ड्यूटी से अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता है, जो न केवल विभाग की छवि को प्रभावित करता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी कमजोर करता है उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे स्टाफ की उपस्थिति और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें, ताकि पुलिसिंग की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

इसे भी पढ़े : कुशीनगर में पथरी के इलाज के बहाने युवक की किडनी निकाली, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: