Breaking News

देवरिया में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 74 वाहनों का चालान और तीन वाहन सीज

Bolta Sach News
|
Intensive traffic police presence in Deoria

बोलता सच,देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से देवरिया यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 74 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने बस स्टैंड, मालवीय रोड, कसया रोड, पुरवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप और राघव नगर सहित कई स्थानों पर जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की जांच की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

राघव नगर क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का भी चालान किया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के संचालित एक ट्रैक्टर के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार पूरे अभियान के दौरान कुल 74 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना तथा वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यातायात पुलिस ने लोगों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वैध दस्तावेज साथ रखने और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो।


इसे भी पढ़े : प्रयागराज हत्याकांड का खुलासा: बड़े बेटे ने दोस्त संग रची थी परिवार की हत्या की साजिश, गहनों के विवाद में खुद भी बना शिकार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: