Breaking News

एनएच-9 का कट खुलने से इंदिरापुरमवासियों को राहत, एक माह बाद सुगम हुआ सफर

Bolta Sach News
|
Opening of NH-9 cut
बोलता सच,गाजियाबाद : मेट्रो निर्माण कार्य के चलते पिछले एक माह से बंद नोएडा और इंदिरापुरम को जोड़ने वाला एनएच-9 का कट अब पूरी तरह खोल दिया गया है। इसके खुलने से इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा और आसपास की सोसायटियों में रहने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य के कारण करीब एक महीने पहले एनएच-9 सर्विस रोड और सीआईएसएफ रोड को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण कट को बंद कर दिया था। यह मार्ग इंदिरापुरम की अहिंसा खंड-2 समेत कई प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को सीधे जोड़ता है।
कट बंद होने के कारण नोएडा सेक्टर-62, इंदिरापुरम और मोहन नगर की ओर आने-जाने वाले लोगों को प्रतिदिन लगभग चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। इससे यात्रियों का समय और ईंधन दोनों अधिक खर्च हो रहे थे।
अहिंसा खंड-2 स्थित क्लाउड-9 सोसायटी के निवासियों संजीव और राजीव ने बताया कि पिछले एक महीने से उन्हें रोजाना लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ रहा था। कट खुलने के बाद अब घर और कार्यालय के बीच का सफर पहले की तरह आसान हो गया है।
वहीं, साया जेनिथ सोसायटी के निवासी प्रीतम ने बताया कि मार्ग बंद रहने के दौरान क्षेत्र की आंतरिक सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बन जाती थी। शाम के समय घर पहुंचने में 20 से 25 मिनट अतिरिक्त लगते थे। अब कट खुलने से यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग के दोबारा शुरू होने से दैनिक आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी बेहतर बनेगी।

इसे भी पढ़े : गोरखपुर : चिड़ियाघर में फर्जी टिकट घोटाले का खुलासा, राजस्व गबन में वन विभाग कर्मी समेत पांच पर कार्रवाई


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply