Breaking News

गिरने से सिर में लगी थी चोट, तीन दिन बाद व्यवसायी ने तोड़ा दम

Bolta Sach News
|
head injury from fall
बोलता सच देवरिया : देवरिया के रुद्रपुर नगर पंचायत के मछरहट्टा वार्ड निवासी शशिकांत (47) का निधन शनिवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हो गया। शशिकांत एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार नन्द किशोर गांधी के चचेरे भाई थे। तीन दिन पहले घर में शौच जाते समय गिरने से उनके सर में चोट लग गई थी। प्रारंभ में उनका इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।
शशिकांत अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें 18 वर्षीय पुत्र अमन, 16 वर्षीय पुत्री नंदिनी और 14 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी शामिल हैं। उनके निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा, मनोज रूंगटा, विनय गुप्ता, राजाराम गुप्ता, अश्वनी द्विवेदी, मोनू सिंह और डॉ. शशांक शेखर गुप्ता सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े : दादी के संस्कार से लौट रहे दादा-पोते की हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: