Breaking News

यूपी बजट 2026: 9.12 लाख करोड़ का प्रावधान, ‘सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान’ पर फोकस—सीएम योगी

Bolta Sach News
|
UP Budget 2026 Rs 9.12 lakh crore
बोलता सच,लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का बजट देश की सबसे बड़ी आबादी की आकांक्षाओं को समर्पित है। उन्होंने इसे किसान, युवा और महिला केंद्रित बजट बताते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश की छवि और दिशा दोनों बदली हैं तथा बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
सीएम ने कहा कि यह पहली बार है जब एक ही सरकार अपना 10वां बजट पेश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में राज्य में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया। उनके अनुसार, इसी अवधि में प्रदेश का बजट तीन गुना से अधिक बढ़ा है। बजट की थीम “सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशहाल किसान” रखी गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) के लिए निर्धारित की गई है, जिससे नए निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि 43,565 करोड़ रुपये नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित हैं। “रूल ऑफ लॉ” को वास्तविक विकास की गारंटी बताते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार से निवेश को बढ़ावा मिला है और प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं।
सीएम योगी ने कहा कि अन्नदाता किसान केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास के भागीदार हैं। ‘सिटी इकोनॉमिक जोन’ के रूप में नए क्लस्टर विकसित करने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण से राजस्व में पारदर्शिता आई है, जबकि आम जनता पर कोई अतिरिक्त कर भार नहीं डाला गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह बजट रोजगार सृजन, आधारभूत ढांचे के विस्तार और समावेशी विकास को नई गति देने वाला साबित होगा।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का शुभारंभ, दिव्यांगजन दिखा रहे अपनी प्रतिभा


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply