Breaking News

गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 4 घंटे में काबू; 60 लोग सुरक्षित निकाले गए

Bolta Sach News
|
Horrific incident in Ghaziabad's high rise society
बोलता सच,गाजियाबाद : गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह एक टावर में भीषण आग लग गई। आग 9वीं मंजिल के एक फ्लैट से शुरू होकर तेजी से फैलते हुए करीब आठ फ्लैटों तक पहुंच गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 8:50 बजे मिली। मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए कई अन्य स्टेशनों से भी फायर टेंडर बुलाए गए। कुल 17 दमकल गाड़ियों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हाईराइज में राहत कार्य चुनौतीपूर्ण

ऊंची इमारत में आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन लगातार प्रयासों से स्थिति को नियंत्रित किया गया।

60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के मुताबिक, प्रभावित फ्लैटों और आसपास के क्षेत्रों से करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एहतियात के तौर पर एक बुजुर्ग और एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच के आदेश जारी

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर सेफ्टी, स्वास्थ्य विभाग और एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट कर दिया था। अस्पतालों में बर्न वार्ड भी तैयार रखे गए थे। डीएम ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई फ्लैटों को भारी नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़े : बंगाल चुनाव में IPS अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर बवाल, संजय सिंह और अखिलेश यादव ने साधा निशाना


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 4 घंटे में काबू; 60 लोग सुरक्षित निकाले गए”

Leave a Reply