Breaking News

पिता को मिल रही जान से मारने की धमकीः छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या का मामला, पुलिस में शिकायत

Bolta Sach News
|
समस्याओं के समाधान

बोलता सच : देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र मे छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या के मामले मे नया मोड़ आया है। मृतक के पिता विनीत सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

विशाल सिंह की हत्या 16 नवंबर 2024 की रात को हुई थी। उन्हें घर से बुलाकर चाकु से गोदकर मार दिया गया था। पुलिस ने इस मामले मे चार लोगों पर केस दर्ज किया था। तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है।

विनीत सिंह ने धमकी भरे कॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। बेटे की हत्या के बाद से उन्हें सुरक्षा दी गई थी। वह फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के पास लगातार जा रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच होगी।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply