Breaking News

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था निजी अस्पताल, नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Bolta Sach News
|
running without registration
सज्जाद पप्पू ( बोलता सच ) स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरैया के मझौली मोड़ पर स्थित “श्रृष्टि चाइल्ड केयर अस्पताल” को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर सील कर दिया। अस्पताल के खिलाफ यह कार्रवाई ग्राम निजामाबाद की महिला अजमेरी के नवजात की मौत के मामले की शिकायत पर की गई।

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अस्पताल
जांच में यह सामने आया कि अस्पताल बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था, और वहां कई मरीज भर्ती थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी सलेमपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच टीम में ये अधिकारी थे शामिल:
  • गणेश यादव (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी)
  • अरुण वर्मा
  • सुनील श्रीवास्तव
  • विशंभर प्रसाद
जांच के बाद टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया और वहां भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।

गर्भवती महिला को रेफर कर भेजा गया सीएचसी
अस्पताल में मौजूद एक गर्भवती महिला को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी सलेमपुर के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया। शेष मरीजों को भी चरणबद्ध तरीके से अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में भेजा जा रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक ने दी जानकारी
डॉ. अतुल कुमार ने बताया:
“बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालन एक गंभीर अपराध है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है और अवैध अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

इसे भी पढ़ें : सरकारी कार्यों में लापरवाही पर चार ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, डीपीआरओ ने की सख्त कार्रवाई

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था निजी अस्पताल, नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किया सील”

Leave a Reply

error: