Breaking News

विधानसभा चुनाव नतीजों पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

Bolta Sach News
|
CM on assembly election results
बोलता सच,लखनऊ : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती नजर आ रही है। इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो इन चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश ‘नए भारत-विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की दिशा में बढ़त इसी जनविश्वास का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने तीनों राज्यों के पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने सुशासन और राष्ट्रवाद की नीतियों को अपना समर्थन दिया है।
चुनावी रुझानों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में भाजपा 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है और उसे भी एक सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त में है, जबकि सीपीआई(एम) और एआईएसएफ एक-एक सीट पर आगे हैं।

इसे भी पढ़े : देवरिया : बेटे की शादी पर समाजसेवा की मिसाल, 28 छात्राओं को साइकिल और 7 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भेंट


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “विधानसभा चुनाव नतीजों पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना”

Leave a Reply

error: