Breaking News

खुखुंदू न्यू पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, प्रभारी पद खाली और स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

Bolta Sach News
|
Health services at Khukhundoo New PHC
बोलता सच,देवरिया : खुखुंदू न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी का पद लंबे समय से खाली है, जबकि फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित पाए गए। इसके चलते मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया और सलेमपुर के बीच स्थित यह न्यू पीएचसी क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती होने पर बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण यह केंद्र अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टरों का तबादला कुछ ही दिनों में कर दिया जाता है, जिससे नियमित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाकर महंगा और असुरक्षित इलाज करवाना पड़ता है।
सोमवार को लगभग 11:20 बजे जब अस्पताल का निरीक्षण किया गया, तो फार्मासिस्ट की कुर्सी खाली मिली। उस समय तक करीब 26 मरीजों का इलाज किया जा चुका था। अस्पताल में मौजूद बीएएमएस डॉक्टर जे.पी. मौर्य अपने कक्ष में मरीजों का इलाज कर रहे थे।
डॉक्टर जे.पी. मौर्य ने बताया कि इस समय सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के आधार पर ही इलाज और दवा लिखी जा रही है। बाहरी दवाएं लिखने के आरोपों को उन्होंने पूरी तरह से बेबुनियाद बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित रूप से एमबीबीएस डॉक्टर और पूरा स्टाफ तैनात किया जाए तो बड़ी संख्या में लोगों को बेहतर इलाज मिल सकता है। फिलहाल संसाधनों और स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े : भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बढ़ी सहमति, सकारात्मक रही उच्चस्तरीय वार्ता


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “खुखुंदू न्यू पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, प्रभारी पद खाली और स्टाफ की कमी से मरीज परेशान”

Leave a Reply

error: