Breaking News

तरकुलवा : दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में मातम

Bolta Sach News
|
Tarkulwa Seeing the Dussehra fair

बोलता सच देवरिया : देवरिया जिले में दशहरा मेला देखकर लौट रहे 18 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार देर रात तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव के सामने हुआ। घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में मातम छा गया।

मेला देखकर घर लौट रहा था युवक

तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव निवासी समीर कुमार (18) पुत्र राजेश गुरुवार की रात रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में आयोजित दशहरा मेला देखने गया था। मेला समाप्त होने के बाद देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

जैसे ही समीर अपने गांव के सामने पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और समीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर समीर को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उपचार के दौरान ही समीर की मौत हो गई।

पुलिस ने संभाला मामला

घटना की सूचना मिलने पर तरकुलवा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गांव में पसरा मातम

18 वर्षीय समीर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गमगीन माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि समीर मिलनसार और शांत स्वभाव का था। उसकी अचानक हुई मौत से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध है।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश

पुलिस अब उस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है, जिसने बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और ग्रामीणों से पूछताछ कर सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है।


इस खबर को भी पढ़ें  : विजयदशमी पर गोरखनाथ मंदिर से निकली पारंपरिक विजय शोभायात्रा, सर्वसमाज ने किया स्वागत

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “तरकुलवा : दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गांव में मातम”

Leave a Reply

error: