Breaking News

कुशीनगर में सड़क हादसा बना मौत का कारण, घायल बुज़ुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Bolta Sach News
|
road accident in kushinagar
बोलता सच कुशीनगर : लक्ष्मीपुर मिश्र के पूर्व प्रधान नरेन्द्र मिश्रा (60), जिन्हें लोग मधु मिश्रा के नाम से भी जानते थे, का लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया। रक्षाबंधन के दिन वे बिहार के कटेया बाजार में अपनी बहन से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई।
गंभीर रूप से घायल होने पर पहले उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
उनकी मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक गंगासिंह कुशवाहा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी सहित कई नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़े : कुशीनगर में चोरों का आतंक: एसपी की चेतावनी के कुछ घंटों बाद ही पांच दुकानों में सेंध, लाखों का नुकसान

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: