Breaking News

हत्या की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल

Bolta Sach News
|
accused of attempted murder
बोलता सच,तरकुलवा : थाना क्षेत्र में हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 23 मार्च की रात नारायणपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस मामले में बसंत की तहरीर पर गांव के प्रवीण यादव, उमेश यादव, अंबिकेश, चंदू और नीरज कुमारी के खिलाफ मारपीट और बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) की धारा भी जोड़ दी।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी उमेश यादव को रविवार सुबह नारायणपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े : पटना के गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, 6-7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “हत्या की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल”

Leave a Reply

error: