Breaking News

लखनऊ कॉन्क्लेव में सीएम योगी का अखिलेश पर तंज, बोले– संघ की शाखा में जाएंगे तो जल्दी उठना सीखेंगे

Bolta Sach News
|
CM Yogi in Lucknow Conclave
बोलता सच,लखनऊ : लखनऊ में आयोजित टाइम्स नाउ नवभारत के ‘विकसित भारत, समृद्ध यूपी’ कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में जाना चाहिए, ताकि उन्हें अनुशासन और दिनचर्या की जानकारी हो सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वे शाखा में जाने लगेंगे तो सुबह जल्दी उठने की आदत भी पड़ जाएगी।

यह बयान ऐसे समय आया है जब मोहन भागवत ने गोरखपुर में कार्यकर्ताओं से अन्य दलों के लोगों को भी संघ से जोड़ने की बात कही थी।

वंदे मातरम पर विपक्ष पर हमला

मुख्यमंत्री ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर चल रही बहस पर भी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह गीत भारत की आजादी के आंदोलन का प्रेरक मंत्र रहा है और 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता दी थी।

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और तिरंगे जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत को राष्ट्रगान से पहले अनिवार्य रूप से गाने का निर्णय सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रतीकों का सम्मान हर नागरिक का दायित्व है और इनके अपमान को वर्तमान भारत स्वीकार नहीं कर सकता।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: