Breaking News

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का हमला: हुमायूं कबीर विवाद पर बंगाल सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

Bolta Sach News
|
Congress MP Imran Masood

बोलता सच,बंगाल : बेलडांगा में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के मामले पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान सामने आया है। मसूद ने कहा कि देशभर में नफरत फैलाने का वातावरण तैयार किया जा रहा है और पश्चिम बंगाल सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि हुमायूं कबीर 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मसूद ने कहा कि मस्जिदें बन सकती हैं, लेकिन धार्मिक स्थलों के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबर कोई पूर्वज नहीं थे, बल्कि एक बादशाह थे, जिनका इतिहास से संबंध है, न कि पहचान से।

इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के हालिया बयान का भी जिक्र किया, जिसमें “उखाड़ कर फेंक देंगे” जैसे शब्दों से माहौल खराब होने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि वे समाज में जोड़ने की बात करते हैं, न कि तोड़ने की। मसूद ने आरोप लगाया कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है, जो स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।


इसको भी पढ़ें : अलीगढ़ दौरे पर सीएम योगी: जनप्रतिनिधियों संग बंद कमरे में समीक्षा बैठक, फिर पहुंचे विधायक जयवीर सिंह के पारिवारिक कार्यक्रम में


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का हमला: हुमायूं कबीर विवाद पर बंगाल सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग”

Leave a Reply