Breaking News

देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा, कराई शादी

Bolta Sach News
|
To meet girlfriend in Deoria
बोलता सच,देवरिया : जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा और चर्चित मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और लंबी बातचीत के बाद पंचायत के निर्णय पर प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई। इस पूरी घटना का वीडियो रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद यह मामला इलाके से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक चर्चा का विषय बन गया।

यह मामला मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव और भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा गांव से जुड़ा है। तेलिया कला निवासी वकील तुरहि के बेटे का महुजा गांव के अच्छे लाल तुरहा की बेटी से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से मिलने-जुलने का सिलसिला लंबे समय से बनाए हुए थे। युवक अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव जाया करता था।

बीते 6 फरवरी को भी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने महुजा गांव पहुंचा था। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और मामले की सूचना गांव के जिम्मेदार लोगों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया और गांव के प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बैठाई गई।

पंचायत में दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। ग्रामीणों ने स्थिति को समझते हुए मामले का समाधान निकालने की कोशिश की। चर्चा के दौरान ग्राम प्रधान ने सुझाव दिया कि चूंकि युवक और युवती दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, इसलिए समाज और परिवार की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उनकी शादी करा देना ही बेहतर विकल्प होगा। पंचायत के इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद दोनों परिवार सहमत हो गए।

सहमति बनते ही बिना किसी देरी के एक पंडित को बुलाया गया। घर के एक कमरे में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। युवक और युवती ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने की शपथ ली। इस दौरान दोनों गांवों के प्रधान, परिजन और कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हालांकि शादी में किसी तरह का बड़ा भोज आयोजित नहीं किया गया, लेकिन मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के फैसले से मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया।

बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की विदाई 13 फरवरी को तय की गई है। इस अनोखी शादी के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों के बीच खासा आकर्षण बना हुआ है और इसे लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा, कराई शादी”

Leave a Reply

error: